Search This Blog

Tuesday, May 28, 2013

आगरा (Agra) → कुछ जानकारी ताजनगरी के बारे में (कुछ पल आगरा से ......1)

Written By→ Ritesh Gupta
अब तक मैंने कुमाऊं श्रृंखला के माध्यम से कुमाऊं के विभिन्न स्थलों के यात्रा का वर्णन किया था । अब हम पहाड़ों निकल कर आपको ले चलते है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विश्व मानचित्र पर सबसे अधिक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल आगरा शहर की सैर पर । 

आगरा शहर उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरो में एक है । मुगल बादशाह के असीम प्रेम का प्रतीक ताजमहल के  कारण आगरा मधुयामिनी मनाने (Honeymoon Desination) वालो के लिए आदर्श पर्यटक स्थल बन गया है, वैसे दुनिया भर के अधिकतर लोगो इच्छा होती है कि अपने जीवनकाल में इस खूबसूरत ताजमहल का एक दीदार अवश्य करे। भौगोलिक द्रष्टि से यह प्रदेश के पश्चिमी इलाके में यमुना नदी के किनारे बसा हुआ काफी बड़ा शहर है । आगरा शहर पश्चिम में  राजस्थान और दक्षिण पर मध्य प्रदेश सीमा से घिरा हुआ हैं ।  राष्ट्रिय राजमार्ग संख्या  NH-2 ( Kolkata - Delhi), NH-3 (Agra-Mumbai), NH-11 (Agra - Jaipur - Bikaner,) और NH-93 (Agra - Aligarh- Moradabad) आगरा को भारत के अधिकतर छोटे और बड़े शहरो से बखूबी जोड़ते है । अभी कुछ साल पहले निर्मित भारत का आधुनिकतम एक्सप्रेसवे छह लाइन यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway Agra - Greater Noida 165km ) ने दिल्ली को और नजदीक ला दिया है । 

Beauty of the mortal love...THE TAJMAHAL (दुनिया का एक अजूबा - खूबसूरत ताजमहल )



आगरा से देश के प्रमुख शहरो से दूरी → आगरा देश की राजधानी दिल्ली से 200 किमी० ,कान्हा की नगरी मथुरा से 55 किमी०, गुलाबी नगरी जयपुर से 240 किमी०, माया नगरी मुंबई से 1200 किमी०, पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार कोलकाता से 1280 किमी०, सुहाग नगरी फिरोजाबाद से 44 किमी०, उद्योग नगरी कानपुर से 280 किमी०, धर्म नगरी वाराणसी से 605 किमी० और नबाबो के शहर लखनऊ से 340 किमी० है आगरा का प्रमुख बस अड्डा ISBT, आगरा फोर्ट डिपो, ईदगाह डिपो और फाउंड्री नगर डिपो है

आगरा के प्रमुख रेलवे स्टेशन आगरा कैंट और राजा की मंडी (उत्तर से दक्षिण को जाने वाली लगभग सभी रेलगाड़ियों ठहराव ), आगरा फोर्ट, जमुना बृज और ईदगाह (पूर्व से पश्चिम को जाने वाली सभी गाड़ियों का ठहराव ) है । भारत के पूर्वी शहर से दिल्ली को जाने वाली कुछ गाड़ियां यहाँ से 25 किमी० दूर टूंडला जंक्शन पर भी रूकती है   इस प्रकार आगरा देश के विभिन्न शहरो से रेल के माध्यम से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है । भारत की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से भोपाल के मध्य चलती है, दिल्ली से आगरा आने वाले अधिकतर विदेशी यात्री इसी ट्रेन से आगरा आगमन करते है


आगरा का मौसम सर्दियों में कम से कम 4 से 10 डिग्री और गर्मियों में अधिकतम 40 से 48 डिग्री के बीच रहता है, बरसात के मौसम में बारिश भी काफी अच्छी तो होती हैं । इस हिसाब से आगरा घूमने का सही समय अक्टूबर से मार्च माह के बीच में सबसे उत्तम रहता है । आगरा में ठहरने के पांच सितारा होटल से लेकर बजट होटलों की काफी अच्छी व्यवस्था है और स्थानीय शहर आगरा को घूमने के लिए ऑटो और टैक्सियों की काफी अच्छी सुविधा भी उपलब्ध हैं  

ऐतिहासिक द्रष्टि से आगरा मुगल साम्राज्य की राजधानी रह चुका है, जिसे सिकंदर लोदी ने 15वी सदी में बसाया था विश्वभर में आगरा की पहचान यहाँ पर स्थित मुगलकालीन खूबसूरत स्मारको और बागों से है । दुनिया का सातवाँ आश्चर्य ताजमहल के कारण आगरा की प्रसिद्धि दुनिया भर में है । यहाँ के कई मुगलकालीन स्मारकों को विश्व धरोहर (UNESCO-WORLD HERITAGE SITES) ने अपनी सूची में शामिल कर रखा है, जैसे ताजमहल, लालकिला और फतेहपुर सीकरी । यहाँ की मुगलकालीन स्मारकों को देखकर मुगलों की जीवन शैली को काफी हद तक समझा जा सकता है वैसे आगरा से मेरी पहचान बचपन से ही है क्योंकि मैं यही पला बड़ा हूँ । यहाँ की हर गली, एतिहासिक स्मारको, बाग-बगीचे, बाज़ारो और मंदिरों से मेरा सामना अक्सर होता ही रहता हैं । अपनी एतिहासिक स्मारकों के अलावा आगरा दालमोठ, पेठा, गजक, हस्तशिल्पित संगमरमर की कलाकृतिया और चमड़ा उद्योग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है  

पर्यटकों की गिनती के हिसाब से देखा जाए तो पूरे भारत वर्ष के अन्य पर्यटक स्थलों के मुकाबले आगरा घूमने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों संख्या सबसे अधिक ही रहती है आगरा में घूमने लायक कई सारे स्थल मौजूद है जिसका विवरण नीचे दिया गया हैं । 

  ←आगरा के घूमने लायक स्थल और बाजार →
ऐतिहासिक स्मारक :
(1) ताजमहल - Tajmahal (2) आगरा किला - Agra Fort (3) अकबर का मकबरा, सिकन्दरा - Akbar Tomb, Sikandra (4) एतमादुद्दौला - Etmad-e-dula (5) चीनी का रोज़ा - Chini ka Roza (6) रामबाग - Ram Bagh  (7) जामा मस्जिद - Jama Masjid (8) मेहताब बाग - Mehtab Bagh (9) मरियम टोम्ब  - Mariyam Tomb

आगरा के धार्मिक स्थल, मंदिर :
(1) स्वामी बाग, दयाल  बाग  (2) मनकामेश्वर महादेव मंदिर, रावतपाड़ा  (3) बल्केश्वर महादेव मंदिर, बल्केश्वर  (4) राजेश्वर महादेव मंदिर, राजपुर चुंगी  (5) पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर  (6) कैलाश महादेव मंदिर, कैलाश, सिकन्दरा   (6) तिरुपति बालाजी मंदिर, तारघर  (7) शनि देव मंदिर, रुनकता (8) खाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी 

आगरा के अन्य स्थल :
(1) ताज नेचर वाक पार्क Taj Nature Walk (2) कीठम झील पक्षी उद्यान, 22 किमी०  (3) कीठम झील -भालू सरंक्षण गृह, 22 किमी० (4) पालीवाल पार्क और झील, (5) शाहजहां पार्क (6) विक्टोरिया पार्क (7) डाल्फिन वाटर पार्क, 15 किमी० (8) जोनल पार्क , ताजनगरी, फतेहाबाद रोड ।

आगरा आसपास के स्थल : 
(1) फतेहपुर सीकरी - जोधाबाई का महल - 36 किमी०   (2) मथुरा और वृन्दावन 55 किमी० (3) बटेश्वर (बाह)- सौरिपुर  70 किमी० (4)  राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य (National Chambal Sanctuary) 88 किमी० (5) केवलादेवी घाना पक्षी उद्यान, भरतपुर (National Bird Sanctuary) 50 किमी०

आगरा के बाजार : 
(1) गोकुलपुरा - संगमरमर की हस्त्शिल्पित कलाकृतिया के लिए , (2) रावत पाड़ा - खाद्य मसालों के लिए , (3) नूरी दरवाज़ा - पेठा, दालमोठ  और गजक के लिए , (4) हींग की मंडी - चमड़े के जूतों और चमड़े के अन्य सामान के लिए , (5) संजय प्लेस - कंप्यूटर, जूते और कपड़े के लिए, (6) सदर बाजार - पर्यटकों और स्थानीय लोगो के खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार के सामान का बाजार

आगरा के प्रमुख चौराहे  :  बिजली घर चौराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, भगवान टाकीज चौराहा, खंदारी चौराहा,  सिकंदरा चौराहा, बोदला चौराहा, हरीपर्वत चौराहा, राजा की मंडी, प्रतापपुरा चौराहा, माल रोड, पुरानी मंडी चौराहाव् (ताजमहल), ताजगंज चौराहा, सदर बाजार चौराहा, नालबंद चौराहा, शाहगंज, आदि

आगरा के खानपान : खानपान और स्वाद के मामले में आगरा अव्वल दर्जे पर आता है । सुबह के समय बेड़ई (पूरी)-सब्जी, जलेबी, खम्मन, पोहे का नाश्ता लगभग पूरे आगरा में जगह-जगह हलवाइयो पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है । दोपहर के समय स्वादिष्ट छोले-भटूरे, पाव-भाजी, डोसा, इडली-संभार आसानी से किसी छोटे-बड़े रेस्टोरेंट पर मिल जायेगे । शाम के समय पानी-पूरी, आलू-टिक्की, चीला, दाल-बाटी, गुजिया जगह-जगह ठेलो और हलवाइयो की दुकानों पर उपलब्ध हो जाते है ।  आगरा का मशहूर पेठा, दाल-मोठ की दुकाने लगभग शहर के हर चौराहे पर मिल जाती है । आगरा के खाने-पीने सामान्यतह प्याज और लहसुन का उपयोग नही किया जाता है

चलिए अब आपको ले चलते हैं विभिन्न चित्रों के माध्यम से आगरा शहर के दर्शन को नीचे दिए गए चित्रों में देखिये आगरा शहर की कुछ झलकियाँ →
Shahid Smarak, Sanjay Place, Agra ( संजय प्लेस स्थित आगरा शहीद स्मारक )

अकबर का मकबरा, सिकन्दरा , आगरा ( Akbar Tomb, Sikandra ,Agra)

दयाल बाग..राधा स्वामी समाध ( Radha Swami Samadh, Dayal Bagh, Agra)

गुरु का ताल , गुरुद्वारा (Guru Ka Tal, Gurudwara )

Agra University, Agra (आगरा का डा० भीमराव अम्बेडकर विश्व विद्यालय )
Paliwal Park , Agra (आगरा का पालीवाल पार्क )

Paliwal Park , Agra (आगरा का पालीवाल पार्क )
Yamuna River from Jawahar Bridge, Agra  (जवाहर पुल से यमुना नदी का नजारा )
A Mall at NH-2 (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 2 पर स्थित एक मॉल )
A Shopping Center near Bhagwan Talkies Crossing, Agra
A View of NH-2 at Agra (आगरा से गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 2 का नजारा )
Yamuna Ghat at Kailash Mandir (यमुना का एक सुन्दर घाट कैलाश मंदिर के पास )
Kailash Temple new Sikandra, Agra ( कैलाश मंदिर प्रांगण )
Double Shiv Ling at Kailash Temple (कैलाश मंदिर में दो रूप में शिवलिंग )
Balkeshwar Yamuna Ghat, Agra (बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास यमुना घाट )
Balkeshwar Yamuna Ghat, Agra (बल्केश्वर  यमुना घाट )
Shilpgram at the time of Feb. Agra Taj Mahotsava (ताज महोत्सव के समय शिल्पग्राम )
Kamla Nagar Shopping Center, Agra (आगरा की सबसे बड़ी कॉलोनी कमला नगर का बाज़ार )
Hotel Amar Vilas, Shilpgram, Agra
उपरोक्त सारी बाते और जानकारी हुई आगरा के बारे में, जिसका लाभ आप सभी अपनी आगामी आगरा की यात्रा में उठा सकते हैं अब इस श्रृंखला ( कुछ पल आगरा से ) इस लेख को समाप्त करते है   अगले लेख में आप सभी ले चलेंगे ताजमहल की सैर पर.... धन्यवाद !

 ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬     
Table of Contents  → कुछ पल आगरा से श्रृंखला के लेखो की सूची :      
1. आगरा (Agra) → कुछ जानकारी ताजनगरी के बारे में (कुछ पल आगरा से ......1)
2. ताजमहल (TAJMAHAL) → विश्व की एक खास धरोहर (कुछ पल आगरा से ......2)
3. लालकिला (Red Fort, Agra) → आगरा की एक और विश्व धरोहर (कुछ पल आगरा से ......3) 
4. एत्माद्दौला, आगरा → Itmad-ud-Daulah (Baby Taj), Agra ( कुछ पल आगरा से....... 4 ) 
5. अकबर का मकबरा (Akbar Tomb, AGRA) → बादशाह का आरामगाह (कुछ पल आगरा से ....... 5)
6. ताज नेचर वॉक (Taj Nature Walk,AGRA)→प्रकृति से ताज के दर्शन (कुछ पल आगरा से ....... 6)   
7. महताब बाग ( Mehtab Bagh )→ मुगलकालीन खूबसूरत बाग (कुछ पल आगरा से ......7) 
8. कीठम झील सूर सरोवर पक्षी विहार..Keetham Lake, Runkata,Agra (कुछ पल आगरा से ......7)  
▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

31 comments:

  1. आगरा के बारे में बहुत ही उपयोगी जानकारी आपने दी है, इस वर्ष के अंत तक हमारा आगरा जाने का प्रोग्राम है... आपकी दी जानकारी बहुत काम आएगी....

    ReplyDelete
    Replies
    1. मेरा प्रयास सफल रहा जानकर अच्छा लगा....धन्यवाद..!

      Delete
  2. आगरा के बारे में बहुत उम्दा,लाजबाब जानकारी के लिए ,,आभार रीतेश जी

    Recent post: ओ प्यारी लली,

    ReplyDelete
    Replies
    1. टिप्पणी के लिए धन्यवाद धीरेन्द्र जी !

      Delete
  3. beatiful informations and pictures thanks

    ReplyDelete
  4. बहुत आश्चर्य हुआ इन तस्वीरों मे इतनी साफ सड़कें देख कर खासतौर से यूनिवर्सिटी मेन गेट के सामने की सड़क और पालीवाल पार्क अगर वास्तव मे इतना साफ रहने लगा है तो अच्छी बात है।

    विदेशी पर्यटक आगरा को गंदे शहर के रूप मे ज़्यादा जानते हैं यमुना किनारे की गंदगी को उनके कैमरों मे कैद होते कोई भी देख सकता है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. यशवंत जी ....
      पहले के मुकाबले में आगरा में सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी हो चुकी हैं..| ताजनगरी होने के कारण आगरा में विकास कार्य अक्सर होते रहते हैं....

      धन्यवाद

      Delete
  5. यशवंत जी से सहमत हूँ ! रीतेश जी आपने आगरा के बारे में बहुत अच्छी जानकारी दी है ! यह पर्यटन के दृष्टिकोण से निश्चित रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण एवँ सुंदर शहर है ! काश इसकी साफ़ सफाई एवँ रखरखाव की ओर भी सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान जाये तो यह और भी आकर्षक बन सकता है ! तस्वीरें बहुत सुंदर हैं ! शुभकामनायें !

    ReplyDelete
    Replies
    1. साधना वेद जी....
      ब्लॉग पर आपका स्वागत हैं | आपने सही कहा की साफ़ सफाई एवँ रखरखाव की ओर भी सम्बंधित अधिकारियों को और ध्यान रखने की आवश्यकता है | आगरा के बारे में अपने विचार व्यक्त करने के लिए धन्यवाद..|

      Delete
  6. Nice sharing. Good information. Beautiful pictures. Good one.
    Plz visit my blogs.

    ReplyDelete
  7. दुनिया भर के शहरों की जानकारी देते रहें और अपने ही विशिष्ट शहर को भुला दें, ऐसा भला रितेश गुप्ता कैसे कर सकते थे? आप धन्य हैं जो अपने शहर के बारे में बड़े सलीके से सारी पुख्ता जानकारी हमें उपलब्ध करा दी है। 46 डिग्री तापमान सुनकर उत्साह थोड़ा ठंडा पड़ गया है, वरना आपके पास घूंमने चला आता! वैसे आगरा का पानी आजकल कैसा है? 1984 में कमला नगर आगरा में तीन दिन के लिये रुका था तो पानी के बजाय कोल्ड ड्रिंक पी - पी कर गुज़ारा करना पड़ा था। उम्मीद करता हूं, अब कुछ सुधार हुआ होगा। आपका आभार !

    ReplyDelete
    Replies
    1. प्रिय सुशान्त जी....
      कभी न कभी आगरा के बारे में लिखने का मेरा मन बहुत पहले से कर रहा था | मौका लगा तो एक छोटा सा प्रयास आपके सामने पप्रस्तुत कर दिया | वैसे आगरा घूमने का मजा तो सर्दियों के मौसम में ही है...आप सर्दियों में आगरा आइये आपका स्वागत हैं |
      आगरा का पानी अब भी वैसा ही हैं, पीने के लिए आर.ओ. के पानी पर निर्भर रहना पड़ता हैं...|
      धन्यवाद !

      Delete
  8. wah kuch time ki liye to essa laga ki hum agra hi ghum rahe hai

    ReplyDelete
  9. temp. bahut jyada hai ritesh ji aapke agra ka inte garme me to hamara man nahi karta safer karne ka shayad is bar dec ya jan me agra jane ka trip ho

    ReplyDelete
  10. तस्वीरें बहुत सुंदर हैं रीतेश जी आपने आगरा के बारे में बहुत अच्छी जानकारी दी है !

    ReplyDelete
  11. agra ki sampoorn jankari ke liye bahut-bahut shukriya

    ReplyDelete
  12. bahut acchi jankari hai agra ke bare mein thanks.

    ReplyDelete
  13. आगरा के बारे में विस्तृत और उपयोगी जानकारी दी है रितेश भाई आपने !!

    ReplyDelete
  14. Agra to bhot sundar h lekin Agra ki kuch bastiya ashi bhi wa ha per to logo ka Jana bhi muskil h jeise apne jin chorahe ke bare me darsaya h unhi chorahe ko app dekhe Lena per app mere Agra ke bare me bahut ache se bataya h thanks

    ReplyDelete
  15. Aap Ye bataye mathura me tahlne me maja Aayega

    ReplyDelete
  16. Thank you so much for the information. My hindi board project is on any historical place of India and I chose to take Agra as a place. I am really thankful to you for sharing this great piece of information...

    ReplyDelete
  17. Ham agra jane ka plan bana hai jayege apaka jankari bahut kam ayega thanks

    ReplyDelete
  18. रितेश जी बहुत ही अच्छी जानकारी दी ह आपने,जब आगरा जायँगे तो य बहुत काम आयगी

    ReplyDelete
  19. वाह!!बहुत उपयोगी जानकारी आगरा के बारे में...
    आगरा के आसपास के स्थलों में फतेहपुर सीकरी का नाम क्यों नहीं है?

    ReplyDelete
    Replies
    1. इस और ध्यान आकर्षित करने के लिए शुक्रिया.... कोशिश करूंगा ऐसा करने की

      Delete

ब्लॉग पोस्ट पर आपके सुझावों और टिप्पणियों का सदैव स्वागत है | आपकी टिप्पणी हमारे लिए उत्साहबर्धन का काम करती है | कृपया अपनी बहुमूल्य टिप्पणी से लेख की समीक्षा कीजिये |

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Popular Posts